डीसी से भंडरा प्रखंड में जुआ अड्डों पर रोक लगाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
डीसी से भंडरा प्रखंड में जुआ अड्डों पर रोक लगाने की मांग

डीसी से भंडरा प्रखंड में जुआ अड्डों पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन

लोहरदगा. भंडरा प्रखंड में तेजी से फल-फूल रहे जुआ के खेल को रोकने के लिए प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष परमेश्वर महली ने सोमवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय जिला प्रशासन की वीसी में उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद से कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और अपराध को नियंत्रित करने के लिए चल रहे जुआ अड्डों पर तुरंत अंकुश लगाया जाना चाहिए. जनप्रतिनिधियों से लगातार जुआ खेलने की शिकायतें मिलने पर उपायुक्त ने मामले को संज्ञान में लेते हुए भंडरा सीओ दुर्गा कुमार को कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं. भंडरा प्रखंड में जुआ के तेजी से प्रचलन के कारण कई परिवार आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. जुआरियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और आये दिन मारपीट की घटनाएं भी हो रही हैं, जो किसी भी समय खूनी संघर्ष में बदल सकता है. संचालन समिति का गठन कुड़ू़ आया तुफान गोली के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय इनामी फुटबॉल प्रतियोगिता 24 से शुरू होगा़ इसके लिए आयोजन समिति की बैठक करते हुए संचालन समिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष सम कुमार, सचिव सूरज महली, कोषाध्यक्ष बबलू भगत व सोनू पहान, उपसचिव मनीष उरांव व राहुल, सरंक्षक रामप्रवेश पाहन, सदस्य में कृष्णा, सोनू, आलोक, अनमोल, आर्यन, संदीप, आकाश, प्रवीण मिंज, मनीष, सत्येंद्र, राजबहादुर, काली, झारखंड, लालू, जितेंद्र,आशिश, संतोष यादव, बिरेंद्र यादव, रामकिशोर भगत,अजय, रितेश, एबी तथा अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola