लापता वृद्ध का शव कुएं से बरामद

Updated at : 05 Mar 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
लापता वृद्ध का शव कुएं से बरामद

मानसिक खराब लापता वृद्ध का शव कुएं से बरामद हुआ.घटना स्थल पहुंच पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी

विज्ञापन

सेन्हा. मानसिक खराब लापता वृद्ध का शव कुएं से बरामद हुआ.घटना स्थल पहुंच पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रतर कार्रवाई में जुटी. घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला टंगरा टोली का है.वहीं मृतक की पहचान बदला डूमर टोली निवासी स्वर्गीय बरतु उरांव का 60 वर्षीय पुत्र टेलिया उरांव के रूप में किया गया.जानकारी के अनुसार टेलिया उरांव बिना बताये बीते रविवार को रात्रि में खाना खा कर घर से निकला था.जिसे परिजनों ने काफी खोज बीन किया.परंतु टेलिया उरांव का कहीं पता नहीं चला. वहीं परिजन पंचायत क्षेत्र में ही खोजबीन कर रह थे कि टंगरा टोली स्थित ज्ञानचंद अग्रवल के कुएं के समीप मृतक का चप्पल देखने पर संदेह हुआ, तो चौकीदार को सूचना देते हुए कुएं में झागर डाल कर देखा तो मृत अवस्था में कुएं से निकाल सेन्हा पुलिस को घटना की सूचना दिया. साथ ही परिजनों ने बताया कि टेलिया उरांव का मानसिक स्थिति खराब होने के कारण इधर-उधर निकल जाता था.उसी क्रम में रविवार को रात्रि में डूमर टोली स्थित अपने घर से निकल गया, तो उसकी पत्नी कुछ दूर तक घुमाने का काफी प्रयास की लेकिन अंधेरा होने के कारण पत्नी के आंख से ओझल हो गया. घटना कि सूचना पर सेन्हा थाना पुलिस घटना स्थल पहुंच जायजा लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लोहरदगा भेज अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola