ePaper

बी डिविजन क्रिकेट लीग अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से प्रारंभ

Updated at : 17 Aug 2025 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
बी डिविजन क्रिकेट लीग अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से प्रारंभ

जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बी डिविजन क्रिकेट लीग का शुभारंभ अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से किया जायेगा

विज्ञापन

फोटो अमिताभ चौधरी को श्रद्धांजलि देते लोग लोहरदगा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बी डिविजन क्रिकेट लीग का शुभारंभ अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से किया जायेगा. जिले के खिलाड़ियों को पांच टूर्नामेंट बी डिवीजन क्रिकेट लीग, ए डिविजन क्रिकेट लीग, नॉक आउट टूर्नामेंट, टी 20 टूर्नामेंट तथा अंतर विद्यालय टूर्नामेंट खेलने का अवसर प्राप्त होगा. इन सभी टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 16 सितंबर से 30 सितंबर तक किया जायेगा. खिलाड़ियों को अपना पीभीसी आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल के करंट ईयर का बोनाफाइड सर्टिफिकेट जमा करना होगा. निर्धारित तिथि के बाद किसी भी टीम का या खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. निबंधन के लिए बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में कार्यालय निर्धारित तिथि को प्रतिदिन 10 बजे से 2 बजे तक खुला रहेगा. इच्छुक टीम तथा खिलाड़ी निर्धारित अवधि में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. लीग तथा टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए टूर्नामेंट कमेटी का गठन किया गया. जिसके अध्यक्ष नेयाज मल्लिक तथा सदस्य रथींद्रनाथ राय, प्रवीण कुमार प्रसाद, सतीश वर्मा, दुर्गा प्रसाद प्रजापति, मुकेश दुबे, अभय साहू को बनाया गया. लीग के सफल संचालन के लिए अमित कुमार तथा जयजीत चौबे को सारी जिम्मेवारी दी गयी. इसके पूर्व जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बीसीसीआई के पूर्व सचिव स्वर्गीय अमिताभ चौधरी के तीसरी पुण्यतिथि पर सभा आयोजित कर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर भास्कर दास गुप्ता, विशाल महेंद्रु, आलोक राय ,सतीश वर्मा, प्रवीण प्रसाद ,दुर्गा प्रजापति, मुकेश दुबे ,जयजीत चौबे, रथींद्रनाथ राय तथा विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola