वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी की मौत

वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी की मौत
कुड़ू़ वज्रपात की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गयी. मवेशी की मौत के बाद किसान काफी परेशान हैं. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के राजरोम गांव निवासी राम उरांव अपने एक मवेशी को खेत में बांध दिया था. मंगलवार दोपहर बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी. बारिश के बीच तेज कड़क के साथ वज्रपात की घटना हुई, जिसकी चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गयी. किसान राम उरांव ने मुआवजा की मांग की है. पूजा पंडालों के समीप सफाई को लेकर बीडीओ को सौंपा मांग पत्र
कुड़ू़. कुड़ू उपप्रमुख व कांग्रेसी नेता ऐनुल अंसारी ने दुर्गा पूजा पर प्रखंड मुख्यालय समेत क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों के समीप साफ-सफाई कराये जाने की मांग को लेकर प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव को मांग पत्र सौंपा. उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों के पास उचित साफ-सफाई नहीं होने से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में कठिनाई होती है, इसलिए प्रखंड क्षेत्र के सभी पंडालों पर विशेष ध्यान देकर साफ-सफाई करायी जाये. सीओ संतोष उरांव ने भरोसा दिलाया कि निश्चित रूप से सभी पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई करायी जायेगी. विशेष तौर पर शहरी क्षेत्रों में निर्मित पंडालों के पास बाजार समिति के कर्मियों को साफ-सफाई का निर्देश दिया गया है. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के पंडालों के पास जमा कचरा साफ कराने के लिए सभी पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है. मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष कमरूल इस्लाम, चीरी पंचायत अध्यक्ष शहजाद अंसारी, जीमा पंचायत अध्यक्ष संजू तुरी सहित कई लोग मौजूद थे़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




