ePaper

भाजपा नगर मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान

Updated at : 20 Apr 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नगर मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान

भारतीय जनता पार्टी ने स्वच्छता को लेकर साफ सफाई अभियान मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर प्रांगण की सफाई की.

विज्ञापन

लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी ने स्वच्छता को लेकर साफ सफाई अभियान मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर प्रांगण की सफाई की. इस अभियान का उद्देश्य न केवल सार्वजनिक स्थलों की सफाई करना है, बल्कि आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर एक जिम्मेदार समाज की नींव रखना भी है. मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन आज एक जन आंदोलन बन चुका है और भाजपा कार्यकर्ता इसे निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहे है. भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता नीरज कुमार उर्फ बिट्टू ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि यह हर नागरिक का एक कर्तव्य है और यह सफाई अभियान विशेष रूप से जारी रहेगा. नगर संयोजक सत्यम कुमार ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से भाजपा नया संदेश देने का प्रयास किया है कि जब समाज का हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे, तभी सच्चे अर्थ में स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकता है. मौके पर खुशबू कुमारी, मानसी कुमारी, विद्या कुमारी, आरती कुमारी, राखी कुमारी,मनोज कुमार, कुणाल कुमार, सत्यदेव सिंह, संतोष साहू, कृष्णा साहू सहित अन्य बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola