लोहरदगा में दावा-आपत्ति और नये मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

उपनिवाचन पदाधिकारी संजय कुमार | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा में त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के लिए विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन, नए मतदाताओं के पंजीकरण और दावा-आपत्ति प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी.

विज्ञापन

लोहरदगा: जिले के सभी प्रखंडों के मतदान केंद्रों पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य प्रारूप मतदाता सूची की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के साथ दावा-आपत्ति की प्रक्रिया और नए मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर लोगों को जागरूक करना था. ग्राम सभाओं में बूथ लेवल पदाधिकारियों (बीएलओ) ने प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का विवरण और एएसडीडी सूची में शामिल नाम पढ़कर सुनाए.

बीएलओ ने लोगों से मतदाता सूची का अवलोकन करने और नाम, पता या अन्य विवरण में किसी तरह की अशुद्धि अथवा विसंगति मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील की. साथ ही नागरिकों को अपने परिवार और आसपास के पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की भी जांच करने को कहा गया.

ये भी पढ़ें- कोकर में जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, व्यवसायी को जान से मारने की मिली धमकी

पात्र नागरिक कर सकते हैं पंजीकरण

बीएलओ ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रपत्र-6 और निर्धारित घोषणा-पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. वहीं, मतदाता सूची में किसी तरह की अशुद्धि होने या निवास स्थान में बदलाव की स्थिति में प्रपत्र-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है.

ग्राम सभाओं में लोगों को बताया गया कि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूट गया हो, किसी अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल हो या किसी प्रविष्टि में त्रुटि हो, तो निर्धारित अवधि के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज करायी जा सकती है. उपायुक्त के निर्देश पर उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता अंगारनाथ स्वर्णकार समेत कई सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों ने विभिन्न ग्राम सभाओं में पहुंचकर बीएलओ और मतदाताओं से संवाद किया. अधिकारियों ने मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी देते हुए लोगों से निर्धारित अवधि में आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की.


विज्ञापन
गोपी कृष्ण

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola