ePaper

अभिभावक और शिक्षक के प्रयास से ही बच्चे का होगा सर्वांगीण विकास : सांसद

Updated at : 13 Sep 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
अभिभावक और शिक्षक के प्रयास से ही बच्चे का होगा सर्वांगीण विकास : सांसद

अभिभावक और शिक्षक के प्रयास से ही बच्चे का होगा सर्वांगीण विकास : सांसद

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू के सभागार में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सुखदेव भगत, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्र मौलेश्वर, एपीओ नीलम सोरेंग और फील्ड मैनेजर आकाश कुमार उपस्थित थे. दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. विद्यालय के प्रधानाध्यापक निश्छल मिंज ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया. सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब शिक्षक और अभिभावक मिलकर प्रयास करें. उन्होंने जेइइ मेंस में सफल निशांत कुमार, शिशुपाल उरांव, सुप्रिया कुमारी, शौर्यम राज तथा एमबीबीएस में सफल निशा टोप्पो, कृति कुमारी और दिल्ली विश्वविद्यालय में नामांकित संध्या कुमारी, संजय उरांव, प्रिंस कुजूर को बधाई दी. सांसद ने अभिभावकों की विद्यालय में सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया और बच्चों को कड़ी मेहनत की सलाह दी. बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें : डीइओ ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक दोनों अपने दायित्वों का निर्वह्न करें और बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें. रेल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपस्थिति दर्ज करने वाले बच्चों को सांसद ने सम्मानित भी किया. शिक्षक चंद्रकांत अधिकारी ने व्यावसायिक शिक्षा के महत्व और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. अभिभावकों ने विद्यालय में संचालित एनसीसी गतिविधियों से बच्चों के शारीरिक विकास और अनुशासन की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम थीम पर फलदार पौधे लगायें. मंच संचालन शुभ्रा कुमारी और चंद्रकांत अधिकारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन स्कूल मैनेजर अरविंद कुमार अमरेश ने दिया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार, महेश उरांव, रवि शंकर द्विवेदी, सुभाष चंद्र कौशल, समीप टोप्पो, सोहेल आलम, प्रवीण कुमार, सुब्रतो डिंडा, शिक्षिका शिखा कुमारी, अनिता कुमारी, नीलम कुमारी, आरती कुमारी, विनीता टोप्पो, विमला कुमारी, मीनाक्षी खलको, रेणु कुमारी, इशा कुजूर, मोनिका त्रिपाठी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola