जेंडर रिसोर्स सेंटर के सलाहकार समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन
जेंडर रिसोर्स सेंटर के सलाहकार समिति की बैठक

प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस एवं संकेत महिला आजीविका संकुल द्वारा जेंडर रिसोर्स सेंटर की सलाहकार समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

फोटो बैठक में शामिल लोग

सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस एवं संकेत महिला आजीविका संकुल द्वारा जेंडर रिसोर्स सेंटर की सलाहकार समिति की बैठक हुई. बैठक का उद्देश्य महिला हिंसा से संबंधित मामलों की समीक्षा करना और भविष्य की कार्ययोजना पर सुझाव देना था. जेंडर सीआरपी पूनम देवी और आशा देवी ने केंद्र में दर्ज घरेलू हिंसा के मामलों की जानकारी दी, जिनमें कुछ केस अभी लंबित हैं. संग्राम मुर्मू ने शराब के प्रभाव में महिलाओं पर हिंसा करने वाले पुरुषों के मनोवैज्ञानिक इलाज की सलाह दी. साथ ही जेंडर कार्यकर्ताओं को गांवों में महिला हिंसा, अंधविश्वास, डायन बिसाही जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. प्रदान संस्था के अंशु कुजूर ने जेंडर रिसोर्स सेंटर की कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी. विनोद कुमार होरो ने बैठक के विभिन्न बिंदुओं को साझा किया. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीत आनंद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रियांशु यादव, पीएलवी पुन्नू देवी, संगठन अध्यक्ष अनीता उरांव, सचिव जानकी देवी, ज्ञान ज्योति संकुल की अध्यक्ष शांति उरांव, सचिव मीना कुमारी, सामुदायिक समन्वयक वचन देव उरांव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola