मिलावटी हल्दी को नष्ट किया और मिठाईयों को जांच के लिए भेजा

मिलावटी हल्दी को नष्ट किया और मिठाईयों को जांच के लिए भेजा
लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद तथा अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजू कच्छप के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोइन अख्तर के नेतृत्व में लोहरदगा शहरी क्षेत्र में पावरगंज चौक के आसपास मिष्ठान भंडारों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में सागर स्वीट के कारखाने में साफ-सफाई में अनियमितता पायी गयी, जिसे सुधार को लेकर नोटिस दिया गया. वहां से पेड़ा और मिल्क केक का नमूना संग्रह कर गुणवत्ता जांच के लिए भेजा गया. हल्दी में अखाद्य रंग मिलने पर उसे मौके पर नष्ट किया गया. अन्य प्रतिष्ठान जैसे वर्मा स्वीट, शिव शक्ति स्वीट से राजभोग, लड्डू, कलाकंद, पेड़ा का नमूना लेकर राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला रांची भेजा गया. सभी प्रतिष्ठानों में छोला, चटनी और हल्दी की ऑन-दी-स्पॉट जांच की गयी, जिसमें शिव शक्ति स्वीट में भी हल्दी में अखाद्य रंग पाया गया. कुल मिलाकर पांच किलो मिलावटी हल्दी नष्ट की गयी. सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को त्योहार को देखते हुए साफ-सफाई, कर्मचारियों को हेयर नेट, ग्लव्स पहनने तथा खाद्य पदार्थ में मिलावट नहीं करने की सख्त हिदायत दी गयी. डॉ मोइन अख्तर ने कहा कि जांच अभियान जारी रहेगा और सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री लगातार हो रही है और लोग इसका सेवन कर गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




