मजदूरों की पिटाई मामले में आरोपी गिरफ्तार

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मजदूरों की पिटाई मामले में आरोपी गिरफ्तार

दो अज्ञात अपराधियों ने सात मोबाइल फोन की लूट की घटना को अंजाम दिया था.

विज्ञापन

भंडरा. भंडरा पुलिस ने शनिवार को मजदूरों से मोबाइल लूट के आरोपी रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र के चुरी बस्ती निवासी विनोद यादव उम्र 28 वर्ष पिता गलू यादव को उसके घर से लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी अरबिंद कुमार सिंह ने बताया की भंडरा थाना क्षेत्र के नंदनी डैम के नहर में आठ अप्रैल 2023 मे पुल निर्माण में काम कर रहे मजदूरी से दो अज्ञात अपराधियों ने सात मोबाइल फोन की लूट की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद संवेदक ने भंडरा थाने मे अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया था. भंडरा पुलिस ने घटना को काफ़ी गंभीरता से लेते हुई घटना में शामिल प्रकाश यादव को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. एक अन्य आरोपी काफ़ी दिनों से फरार था.पुलिस ने गुप्तचारो के सुचना पर शुक्रवार की रात आरोपी विनोद यादव के घर खलारी थाना के चुरी बस्ती से गिरफ्तार कर भंडरा थाना लाया. जहाँ मेडिकल व अन्य कानूनी प्रक्रिया कर शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola