बगैर सहमति के हो रहे हैं कार्य

वार्ड पार्षदों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप लोहरदगा : वार्ड पार्षदों की बैठक होटल दिव्या पैलेस में हुई. बैठक के पश्चात वार्ड पार्षदों का प्रतिनिधि मंडल लोहरदगा से नगर पर्षद में हो रहे अनियमितता एवं भ्रष्टाचार से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पर्षद का गठन हुए एक वर्ष होने […]
वार्ड पार्षदों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
लोहरदगा : वार्ड पार्षदों की बैठक होटल दिव्या पैलेस में हुई. बैठक के पश्चात वार्ड पार्षदों का प्रतिनिधि मंडल लोहरदगा से नगर पर्षद में हो रहे अनियमितता एवं भ्रष्टाचार से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पर्षद का गठन हुए एक वर्ष होने जा रहा है, किंतु स्थायी समिति नहीं बनायी गयी है, एक मार्च को बैठक आहूत की गयी थी, लेकिन साजिश के तहत हड़ताली कर्मचारियों द्वारा कार्यालय में ताला बंद करा दिया गया. बोर्ड की बगैर सहमति के निविदा कार्य कराये जा रहे हैं, जिसमें करोड़ों का भ्रष्टाचार है. तोरण द्वार 18,90,600 की लागत से बनाया जा रहा है.
जिसमें तोरण द्वार के स्थान पर ट्रैफिक पोल लगा दिया गया है. राजीव गांधी आवास योजना के लिए भूमि क्रय किया जा रही है, जिसमें भारी रकम की घोटाला की जा रही है. जमीन खरीदगी में बोर्ड की सहमति नहीं है. एलक्ष्डी स्ट्रीट लाइट खरीदगी में भी घोटाला किया जा रहा है.
मौके पर नगर उपाध्यक्ष सुबोध कुमार राय, वार्ड पर्षद सज्जाद खान, अविनास कौर, सकीला प्रवीण, शमीमा खातून, रवि नारायण महली, दिनेश कुमार पांडेय, सुमन कैरोलिना तिर्की, कमला देवी, प्रमोद राय, गुलनाज प्रवीण, आदिल करीम, अरुण कुमार वर्मा, तहेरा तब्बसुम, अशोक रजक, नंदलाल उरांव, ओमपाल उरांव, शशि कुमार वर्मा, अमीय कुमार गुप्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




