धीरज साहू ने शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढाढ़स

Updated:
विज्ञापन

धीरज साहू ने शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढाढ़स

विज्ञापन

लोहरदगा़ चंदकोपा निवासी केदार साहू की धर्मपत्नी कौशल्या देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू उनके आवास पहुंचे. विदित हो कि कौशल्या देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया. उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है. श्री साहू ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल दिया. समाज के लिए अपूरणीय क्षति : पूर्व सांसद ने कौशल्या देवी के व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि वे एक सरल, मिलनसार और धर्मपरायण महिला थीं. उनके जाने से न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है. धीरज साहू ने शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे पूरी तरह परिवार के साथ खड़े हैं. इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतका को नमन किया. मौके पर पंकज साहू, नवीन साहू, पवन साहू, सूरज साहू, दयाशंकर साहू, प्रतिमा देवी, कनक कुमारी, बहन प्रतिमा देवी, बिभा देवी, ब्रजेश साहू सहित अन्य परिजन एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे़ परिवार के सदस्यों ने इस घड़ी में साथ देने के लिए पूर्व सांसद का आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola