शादी समारोह से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, पांच घायल

Updated:
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, पांच घायल

विज्ञापन

कुड़ू़ कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ पर फादर बंगला के समीप रविवार सुबह करीब 7:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा उस वक्त हुआ जब बारात से लौट रही वैगनआर कार (जेएच 01 एफएफ 7666) अनियंत्रित होकर सूखे आम के पेड़ से जा टकरायी. सभी घायलों को कुड़ू सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है. शादी समारोह से लौट रहा था परिवार : जानकारी के अनुसार, रांची के मधुकम निवासी राजेश साहू अपनी पुत्री की शादी के लिए परिवार के साथ लोहरदगा के गुदरी बाजार स्थित एक बैंक्वेट हॉल गये थे. रविवार सुबह करीब 5:00 बजे वे कार से वापस रांची लौट रहे थे. इसी दौरान फादर बंगला के पास चालक को अचानक झपकी आ गयी और कार सीधे पेड़ से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घायलों की सूची और पुलिस की कार्रवाई : दुर्घटना में परमानंद साहू, राजेश साहू, बसंती देवी, मिली कुमारी और जिसिका कुमारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. कुड़ू थाना के सअनि अविनाश सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों का कुड़ू सीएचसी भेजा जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को रांची रिम्स रेफर किया गया है. घटना के बाद कार का अगला हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola