जिले में अधिकारियों की कमी :प्रभार के सहारे चल रहा है काम

Published at :21 Feb 2014 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में अधिकारियों की कमी :प्रभार के सहारे चल रहा है काम

गोपी कुंवर लोहरदगा:जिले में अधिकारियों की कमी के कारण विकास कार्यो पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. जिले में प्रशासनिक अधिकारियों के दर्जनों पद खाली पड़े हैं. सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रभार के सहारे लोहरदगा जिला कितनी तेजी से विकास के पथ पर दौड़ सकेगा. जिले में जिला शिक्षा अधीक्षक के […]

विज्ञापन

गोपी कुंवर

लोहरदगा:जिले में अधिकारियों की कमी के कारण विकास कार्यो पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. जिले में प्रशासनिक अधिकारियों के दर्जनों पद खाली पड़े हैं. सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रभार के सहारे लोहरदगा जिला कितनी तेजी से विकास के पथ पर दौड़ सकेगा. जिले में जिला शिक्षा अधीक्षक के पद पर रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक प्रभार के सहारे काम चला रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी का भी पद रिक्त है. प्रभार में रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी हैं. जिला पंचायती राज पदाधिकारी का पद खाली है. इसके प्रभार में उप निर्वाचन पदाधिकारी गायत्री देवी प्रभार में हैं. जिला भू अजर्न पदाधिकारी का पद खाली पड़ा है. इसके प्रभार में भूमि सुधार उप समाहर्ता रवि शंकर विद्यार्थी है.

इसी तरह जिला लेखा पदाधिकारी का पद खाली है. इसके प्रभार में जिला भूमि सुधार उप समाहर्ता रवि शंकर विद्यार्थी प्रभार में हैं. जिला कोषागार पदाधिकारी का पद खाली पड़ा है. इसके प्रभार में भी रवि शंकर विद्यार्थी हैं. जिला भविष्य निधि पदाधिकारी का पद खाली पड़ा है. प्रभार में कार्यपालक दंडाधिकारी उषा मुंडू हैं. जिला आपूर्ति पदाधिकारी का पद रिक्त पड़ा है, प्रभार में भी उषा मुंडू हैं. सहायक परियोजना पदाधिकारी आइटीडीए का पद खाली है. कार्यपालक अभियंता एनआरइपी का पद रिक्त है. जिले में 6 कार्यपालक दंडाधिकारी का पद सृजित है जिसमें मात्र एक कार्यपालक दंडाधिकारी है.

प्रखंडों में बीडीओ व सीओ के पद हैं खाली

जिला के अलावा प्रखंडों में भी बीडीओ, सीओ के पद खाली पड़े हैं. कैरो प्रखंड , पेशरार प्रखंड में बीडीओ , सीओ के पद रिक्त हैं. प्रभार के सहारे काम चल रहा है. काराधीक्षक का पद रिक्त है. अनुमंडल पदाधिकारी इसके प्रभार में हैं. जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी का पद रिक्त है. लातेहार के जन संपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव प्रभार में हैं. जिला नियोजन पदाधिकारी का पद रिक्त है. रांची के जिला नियोजन पदधिकारी साधू शरन प्रभार में हैं. जिला खेल पदाधिकारी का पद भी रिक्त पड़ा है. शिक्षा विभाग में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी के भी कई पद रिक्त पड़े हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola