याद किये गये पैगंबर हजरत मोहम्मद
Updated at : 14 Dec 2016 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी. लोगों ने जगह-जगह निकाला मोहम्मदी जुलूस लोहरदगा : जिले में शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया गया. शहरी क्षेत्र में जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा. शहरी क्षेत्र में जामा मसजिद से जुलूस निकाला गया, जो बड़ा तालाब, अमला टोली, टिपू सुल्तान चौक, कुरैशी मुहल्ला व राहत नगर होते […]
विज्ञापन
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी. लोगों ने जगह-जगह निकाला मोहम्मदी जुलूस
लोहरदगा : जिले में शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया गया. शहरी क्षेत्र में जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा. शहरी क्षेत्र में जामा मसजिद से जुलूस निकाला गया, जो बड़ा तालाब, अमला टोली, टिपू सुल्तान चौक, कुरैशी मुहल्ला व राहत नगर होते इस्लाम नगर, ईदगाह मैदान पहुंचा. वहां से जुलूस तैगी नगर, सोमवार बाजार, पावरगंज, रेलवे साइडिंग, बाबा मठ होते हुए न्यू रोड, वीर शिवाजी चौक, एमजी रोड, अपर बाजार होते हुए गुदरी बाजार पहुंचा. वहां से बालिका स्कूल, थाना टोली होते हुए जामा मसजिद पहुंचा. देश व राज्य की सलामती की दुआ के साथ जुलूस समाप्त किया गया.
पगड़ी पोशी की गयी : ईद मिलादुन्नबी के त्योहार के मौके पर निकले गये जुलूस में विधायक सुखदेव भगत समेत कई प्रबुद्ध लोग भी शामिल हुए. थाना टोली चौक में विधायक सुखदेव भगत सहित अन्य नेताओं की पगड़ी पोशी कर ख्वाजा गरीब नवाज ट्रस्ट द्वारा उनका स्वागत किया गया. विधायक श्री भगत मोहम्मदी जुलूस के साथ चले. मौके पर उन्होंने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार सभी को एकसूत्र में बांध कर देश, राज्य एवं जिला के विकास का पैगाम देता है. मोहम्मदी जुलूस में मुसलिम धर्मावलंबी, विभिन्न राजनीतिक दल के नेता, शहरी क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए.
सुरक्षा का व्यापक व्यवस्था : ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गयी थी. विभिन्न चौक-चौराहों में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा व्यवस्था पर पूरी नजर रखे हुए थे. त्योहार में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए पुलिस की महिला बल को भी तैनात किया गया था.
इधर, सदर प्रखंड में जुलूस में शामिल कैमो महुआटोली, हिरही, कुजरा, हेंदलासो, शिवटोली, रहमत नगर, महमूब नगर व मन्हो गांव के मुसलिम धर्म के अकीदतमंद लोग चांपी रोड से भोगता बगीचा मैदान पहुंचे. यहां जुलूस जलसे में तब्दील हो गया.
किस्को-लोहरदगा. किस्को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया. किस्को प्रखंड के किस्को गांव में मिस्बाह उल दारुल उलूम परिसर, बालाटोली में मदरसा अशरफुल उलूम, नवाडीह में तालिमी मिशन, नारी में मदरसा गरीब नवाज, नवाडीह में मदरसा गुलशन-ए-इस्लामिया, हिसरी में इमामबाड़ा व चरहु में मसजिद परिसर से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया. जुलूस के बाद फातिहा ख्वानी पढ़ा गया. साथ ही अमन-चैन में लिए दुआ मांगी गयी.
कैरो-लोहरदगा. पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्मदिन ईद-ए-मिलादुन्नबी के रूप में मनाया गया.मौके पर लोगों ने मोहम्मद साहब के बताये रास्ते पर चल कर एकजुटता व सामाजिक सदभाव कायम करने का संकल्प लिया. जुलूस में शामिल लोग हाथों में झंडा लिये मोहम्मद साहब के दिये संदेशों को दोहराया. पीर साहब अब्दुल जलीली कौशर असरफी एवं इमाम इमरोज अंसारी ने कहा कि हजरत साहब ने सच्चाई के रास्ते पर चल कर दुनिया को आपसी प्रेम व सदभावना का संदेश दिया. मोहम्मद साहब ने भाइचारगी व एकता का संदेश दिया. मौके पर शमीम अंसारी, जमानत अंसारी, सुल्तान खान, शमशाद अहमद, सजेबुल खान, कलाम अंसारी, तोहिर अंसारी, खुर्शीद अंसारी, मकसूद खान व नेसार खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




