करोड़ों के भवन हो गये खंडहर

Updated at : 08 Dec 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों के भवन हो गये खंडहर

कुडू (लोहरदगा) : कुड़ू में करोड़ों की लागत से बना कृषि फार्म हाउस खंडहर में तब्दील हो गया है. कृर्षि भूमि भी बेकार है. उपजाऊ जमीन खाली है. बताया जाता है कि कृषि फार्म हाउस में आठ वर्ष पहले लगभग नाै लाख की लागत से किसान प्रशिक्षण भवन का निर्माण किया गया था. छह साल […]

विज्ञापन
कुडू (लोहरदगा) : कुड़ू में करोड़ों की लागत से बना कृषि फार्म हाउस खंडहर में तब्दील हो गया है. कृर्षि भूमि भी बेकार है. उपजाऊ जमीन खाली है. बताया जाता है कि कृषि फार्म हाउस में आठ वर्ष पहले लगभग नाै लाख की लागत से किसान प्रशिक्षण भवन का निर्माण किया गया था.
छह साल पहले लगभग 43 लाख की लागत से कृषि फार्म हाउस में फसलों को रखने के लिए गोदाम व कृर्षि हाउस के लिए पूरी जमीन की घेराबंदी की गयी. इसके लिए फार्म हाउस में रहनेवाले कर्मचारियों के लिए भवन बनाया गया, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण घेराबंदी कई जगहों पर टूट गयी. लाखों की लागत से तापमान मापने की मशीन लगायी गयी थी, लेकिन यह सभी जर्जर हो गया है. यहां असामाजिक तत्वों का कब्जा हो गया है. खेती लायक जमीन पर मवेशी चर रहे हैं
किराये पर चल रहे हैं कई विभाग
कृषि फार्म हाउस में करोड़ों की लागत से बने भवन खंडहर में तब्दील हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुड़ू में कई विभाग किराये के मकान में चल रहे हैं. विद्युत विभाग स्थापना काल से किराया के मकान में चल रहा है. यूनानी औषधालय केंद्र भी किराया के मकान में चल रहा है. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भवन भी जर्जर है. कुड़ू सीओ सह प्रभारी बीडीओ रविश राज सिंह ने बताया कि जर्जर भवन की सूचना जिले के अधिकारियों को दी जायेगी. कृषि पदाधिकारी अयूब अंसारी ने बताया कि कृषि फार्म हाउस का संचालन जिला से होता है, इसकी जानकारी नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola