सावधानी ही बचाव का सशक्त माध्यम

Updated at : 02 Dec 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
सावधानी ही बचाव का सशक्त माध्यम

विश्व एड्स दिवस. जिले में जागरूकता रैली, सेमिनार सहित कई कार्यक्रम लोहरदगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में महिला कालेज में एड्स दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डॉ गणेश प्रसाद ने एड्स के लक्षण एवं बचाव की जानकारी दी. कहा कि सावधानी ही एड्स […]

विज्ञापन
विश्व एड्स दिवस. जिले में जागरूकता रैली, सेमिनार सहित कई कार्यक्रम
लोहरदगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में महिला कालेज में एड्स दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डॉ गणेश प्रसाद ने एड्स के लक्षण एवं बचाव की जानकारी दी. कहा कि सावधानी ही एड्स से बचाव का सबसे अच्छा माध्यम है. डॉ प्रसाद ने कहा कि एड्स छूने से, साथ में खाने से आैर साथ में रहने से नहीं होता है. असुरक्षित यौन संबंध व प्रदूषित रक्त चढ़ाने से एड्स होने की संभावना होती है. सरकार द्वारा प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में दवा की व्यवस्था की गयी है. मुफ्त जांच एवं इलाज की भी सुविधा है.
उन्होंने कहा कि कार्य करने में भी एड्स पीड़ित व्यक्ति के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए. मौके पर प्रो शमीमा खातून ने कहा कि भारतीय संस्कृति पर चलना चाहिए. पश्चिमी संस्कृति की बुराइयों से दूर रहना चाहिए. परिवार, विवाह और मर्यादा जैसी चीजों को आत्मसात करना चाहिए. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधि राजीव मिश्रा, राजकिशोर प्रसाद, स्नेह कुमार, आर कुमारी, अवध किशोर मिश्रा, गीता कुमारी, चंद्रकिशोर, महाविद्यालय की छात्राएं सहित अन्य लोग मौजूद थे. इधर, एड्स दिवस के मौके पर सदर अस्पताल, लोहरदगा में एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया.
जागरूकता रैली में गिरिवर शिशु सदन के विद्याथियों ने लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करने का काम किया. रैली को सिविल सर्जन डॉ पैट्रिक टेटे ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. मौके पर नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील मिंज ने एड्स से बचाव की जानकारी दी.
मौके पर सिविल सर्जन डॉ पैट्रिक टेटे, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंभु नाथ चौधरी ने भी एड्स से बचाव विषय पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम को सफल बनाने में शशिभूषण वर्मा, अखलाक अहमद, अर्चना प्रसाद, मो आबिद, बिंदेश्वर भगत, ओम प्रकाश, जयकुमार महतो, समीर टोप्पो, शुभेंदु कुमार डे, अनूप कुमार भगत, किरण कुमारी, नसीम अहमद अंसारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola