बंद को सफल बनाने का निर्णय

Updated at : 25 Nov 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
बंद को सफल बनाने का निर्णय

लोहरदगा : सीएनटी एवं एसपीटी होएक्ट संशोधन विधेयक पारित ने के विरोध में 25 नवंबर को आहूत बंद को सफल बनाने के लिए बैठक बुलायी गयी. बैठक की अध्यक्षता जेएमएम के जिलाध्यक्ष सुखदेव उरांव ने की. बैठक में जेएमएम, जेवीएम, सीपीआइ, सीपीएम, कांग्रेस, राजद, जदयू व भाकपा माले सहित विपक्ष के नेता शामिल हुए. बैठक […]

विज्ञापन
लोहरदगा : सीएनटी एवं एसपीटी होएक्ट संशोधन विधेयक पारित ने के विरोध में 25 नवंबर को आहूत बंद को सफल बनाने के लिए बैठक बुलायी गयी. बैठक की अध्यक्षता जेएमएम के जिलाध्यक्ष सुखदेव उरांव ने की. बैठक में जेएमएम, जेवीएम, सीपीआइ, सीपीएम, कांग्रेस, राजद, जदयू व भाकपा माले सहित विपक्ष के नेता शामिल हुए. बैठक में विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि विपक्ष एकजुट होकर बंद को सफल बनायेंगे. कहा गया कि रघुवर सरकार आदिवासी मूलवासी की आत्मा कहे जाने वाले सीएनटी, एसपीटी एक्ट में तानाशाही रवैया अपनाते हुए संशोधन किया है. इसे आदिवासी, मूलवासी कतई बरदाश्त नहीं करेंगे.
यह बंद ऐतिहासिक होगा. सभी ट्रक मालिक, ड्राइवर, ऑटो चालक संघ, चेंबर ऑफ कामर्स व बस मालिकों से बंद को सफल बनाने का आग्रह किया गया. बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक कुमार साहू, वारिस कुरैशी, विष्णु प्रसाद साहू, दिलीप कुमार वर्मा, अनंत कुमार दास, मो कैश, जगदीश उरांव, उदय भगत, प्रमोद उरांव, चंद्रदेव उरांव, बालमुकुंद लोहरा, साजीद अहमद चंगू, तलत महमूद, विष्णु प्रजापति, महेश कुमार सिंह, हजारी उरांव, अजमेल उरांव, सोनू कुरैशी, मोहीबुल्लाह अंसारी, रंथु उरांव, सुखदेव उरांव व मोहसीन अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola