सम्मानित होंगे बेहतर काम करनेवाले मुखिया : उपायुक्त
Updated at : 19 Nov 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

कुड़ू : प्रखंड के चंदलासो विद्यालय परिसर में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह मौजूद थे. उन्होंने कहा कि लोहरदगा जिले को खुले में शौच से मुक्त कराना सभी की जिम्मेवारी है. जिला खुले में शौच से मुक्त होगा, तो कई बीमारी से […]
विज्ञापन
कुड़ू : प्रखंड के चंदलासो विद्यालय परिसर में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह मौजूद थे. उन्होंने कहा कि लोहरदगा जिले को खुले में शौच से मुक्त कराना सभी की जिम्मेवारी है. जिला खुले में शौच से मुक्त होगा, तो कई बीमारी से लोग बचे रहेंगे.
उन्होंने कहा कि जो मुखिया बेहतर काम करेंगे, उन्हें जिला प्रशासन सम्मानित करेगा. मौके पर एसडीओ राज महेश्वरम ने बताया कि सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया है. जनता इसका लाभ लें. मौके पर ग्रामीणों ने अपनी समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया. इस अवसर पर मुखिया परमेश्वर लोहरा, सीओ सह बीडीओ रविश राज सिंह, अनूप मुंडा, अखिलेश प्रताप सिंह, सरिता देवी व धीरज प्रसाद साहू सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




