परिवहन विभाग के निर्देश का पालन करें
Updated at : 14 Nov 2016 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : जिला परिवहन विभाग के तत्वावधान में लर्निंग लाइसेंस के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने किया. मौके पर डीसी डॉ सिंह ने दर्जनों नये चालकों को अनुज्ञप्ति प्रदान की. डीसी श्री सिंह ने कहा कि बिना अनुज्ञप्ति का कोई भी दो पहिया या […]
विज्ञापन
लोहरदगा : जिला परिवहन विभाग के तत्वावधान में लर्निंग लाइसेंस के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने किया. मौके पर डीसी डॉ सिंह ने दर्जनों नये चालकों को अनुज्ञप्ति प्रदान की. डीसी श्री सिंह ने कहा कि बिना अनुज्ञप्ति का कोई भी दो पहिया या चार पहिया वाहन चलाना कानूनन अपराध है.
उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है. इससे स्वयं की रक्षा तो होती ही है, कानून का भी पालन होगा. डीटीओ राजीव कुमार ने कहा कि यह विशेष शिविर राज्य स्थापना दिवस के मौके पर लगाया गया है. मौके पर 246 आवेदन आये. इसकी फोटोग्राफी की गयी. उन्हें फीस चालान काट कर 130 एवं 260 रुपये की रसीद दी गयी. इस अवसर पर एसडीओ राज महेश्वरम, सुनील कुमार, सुरेश हजाम, संजीव रंजन सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




