अब तक नहीं किया भवन हैंडओवर

Updated at : 02 Nov 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
अब तक नहीं किया भवन हैंडओवर

लोहरदगा : कैरो प्रखंड क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2010-11 में दो करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू किया गया था. निर्माण कार्य का अभिकर्ता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कनीय अभियंता को बनाया गया था. विभागीय अभिकर्ता द्वारा […]

विज्ञापन

लोहरदगा : कैरो प्रखंड क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2010-11 में दो करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू किया गया था. निर्माण कार्य का अभिकर्ता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कनीय अभियंता को बनाया गया था. विभागीय अभिकर्ता द्वारा कार्य पूरा नहीं करने के बाद इसकी निविदा निकाली गयी.

फिर निर्माण कार्य निविदा के माध्यम से कराया जाने लगा. अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र को आज तक हैंडओवर नहीं किया गया है, जिससे इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. इस कारण इस क्षेत्र के लोग आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोहरदगा व कुड़ू सहित अन्य शहरों का चक्कर लगाने को विवश हैं. क्षेत्र के लाेग बताते हैं कि अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य विभागीय स्तर पर शुरू कराया गया था. लगभग 58 लाख रुपये निकासी के बाद इसकी निविदा निकाली गयी.

निर्माण कार्य जैसे-तैसे पूरा भी कर लिया गया, लेकिन भवन विभाग को सौंपा नहीं गया है. ज्ञात हो कि अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद लोगों में आस जगी थी कि स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण होने के बाद यहां डॉक्टर बैठेंगे, लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए अन्य शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, लेकिन नवनिर्मित भवन को हैंडओवर नहीं करने से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया.

इधर, स्थानीय लोगों ने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य पूरा कराने एवं डॉक्टरों की बहाली की मांग की थी. इसके बाद तत्कालीन सिविल सर्जन एमएम सेनगुप्ता ने इसका निरीक्षण कर संवेदक को तत्काल इसे विभाग को सौंपने का निर्देश दिया था. लोगों को आश्वस्त किया गया था कि जल्द ही यहां डॉक्टर सहित अन्य कर्मियों की बहाली की जायेगी. वहीं कैरो स्वास्थ्य उपकेंद्र भी दो नर्सों के भरोसे चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola