गुरुकुल भारती में रंगोली और दीप सज्जा प्रदर्शनी

लोहरदगा : गुरुकुल भारती में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता सह दीप सज्जा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ अवध बिहारी दुबे, सीताराम शर्मा व ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया़ मौके पर शहीदों के नाम दीप […]
लोहरदगा : गुरुकुल भारती में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता सह दीप सज्जा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ अवध बिहारी दुबे, सीताराम शर्मा व ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया़ मौके पर शहीदों के नाम दीप जला कर श्रद्धांजलि दी गयी. रंगोली प्रतियोगिता के प्री जूनियर ग्रुप में प्रज्ञा एंड ग्रुप को प्रथम, प्रियांशु एंड ग्रुप को द्वितीय एवं वर्षा एंड ग्रुप व नैंसी एंड ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.
जूनियर ग्रुप में अनिशा एंड ग्रुप को प्रथम, सार्थक एंड ग्रुप को द्वितीय एवं अंजली एंड ग्रुप को तृतीय स्थान दिया गया. सीनियर वर्ग में नव्या ग्रुप को प्रथम, तरंनुम ग्रुप को द्वितीय एवं अंजु ग्रुप को तृतीय स्थान दिया गया. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




