बेटे ने किया मां पर हमला

Updated at : 07 Oct 2016 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे ने किया मां पर हमला

लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी 60 वर्षीया बिरसी उराइन (पति स्व गोगी उरांव) पर उसके बेटे ने जानलेवा हमला किया. गंभीर हालत में महिला को उसका गूंगा बेटा सदर अस्पताल पहुंचाया. महिला की स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि बिरसी उराइन बुधवार […]

विज्ञापन
लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी 60 वर्षीया बिरसी उराइन (पति स्व गोगी उरांव) पर उसके बेटे ने जानलेवा हमला किया. गंभीर हालत में महिला को उसका गूंगा बेटा सदर अस्पताल पहुंचाया. महिला की स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि बिरसी उराइन बुधवार की रात खाना खाकर सोने चली गयी. इसी क्रम में उसका बेटा मनेश्वर उरांव वहां पहुंचा और अपनी मां बिरसी उराइन पर औचार से हमला किया. उसने ताबड़तोड़ कई वार किये, जिससे बिरसी बुरी घायल हो गयी. शोर मचाने पर उसका दूसरा पुत्र, जो गूंजा है वहां पहुंचा. उसने अपनी मां को लेकर सदर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना को अंजाम देने के बाद मनेश्वर उरांव फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola