रोजगार देने के लिए सरकार प्रयासरत

Updated at : 06 Oct 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
रोजगार देने के लिए सरकार प्रयासरत

कुड़ू : प्रखंड के टिको नदी के तट पर बने औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थान का बुधवार को उदघाटन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा कि सरकार बेहतर काम कर रही है. आइटीआइ के निर्माण का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देना है. सरकारी विद्यालयों में कम सुविधा मिलती है, सरकार […]

विज्ञापन
कुड़ू : प्रखंड के टिको नदी के तट पर बने औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थान का बुधवार को उदघाटन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा कि सरकार बेहतर काम कर रही है. आइटीआइ के निर्माण का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देना है. सरकारी विद्यालयों में कम सुविधा मिलती है, सरकार इसे बढ़ाने का प्रयास कर रही है.
विशिष्ट अतिथि सांसद सह केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने की दिशा में सरकार प्रयासरत है. विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि सभी प्रखंडों में आइटीआइ खोलने की जरूरत है. सरकार को यह व्यवस्था करनी होगी कि इन संस्थानों का संचालन बेहतर हो. उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिले मे तीन आइटीआइ है. कुड़ू में छात्र-छात्राओं दोनों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है. चार प्रकार का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इससे पूर्व मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के यहां पहुंचने पर कस्तूरबा विद्यालय कुड़ू की छात्राओं ने स्वागत किया. अतिथियों ने संयुक्त रूप से इसका उदघाटन किया.
विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी लोगों ने कुड़ू के टिको में आयोजित समारोह में लोहरदगा को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया.समारोह में आये अतिथि : उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह, एसपी कार्तिक एस, जिला परिषद उपाध्यक्ष जफर खान, एसडीओ राज महेश्वरम, एसडीपीओ अरविंद वर्मा, बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ रविश राज सिंह, नवीन कुमार, टिंकू संस्थान के नोडल पदाधिकारी एमडी रसीद, पंकज झा, जिला खेल पदाधिकारी लखन राम, रामस्वरूप प्रसाद, अखिलेश प्रसाद सिंह, सुदामा प्रसाद, बिनोद कुमार राम, कलीम खान, राजेश कुमार, हाजी सदरूल अंसारी, थानेदार सुधीर प्रसाद साहू, अनुराधा रानी, प्रमुख परिबा मुंडा, उपप्रमुख खालिद हुसैन, रेयाज आलम, मुखिया सुषमा देवी, अर्जुन टोप्पो, ललिता देवी, जतन भगत, मुनिया देवी, ब्रजमोहन उरांव, शबनम कुजूर समेत अन्य.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola