हुनरमंद बनो, सफलता मिलेगी

Updated at : 06 Oct 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
हुनरमंद बनो, सफलता मिलेगी

लोहरदगा : लोहरदगा के मिनी स्टेडियम में प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुखदेव भगत, विशिष्ट अतिथि डीइओ उर्मिला कुमारी, प्राचार्य अनिल कुमार व पूर्व प्राचार्य फुलचंद आइंद ने संयुक्त रूप से किया. विधायक श्री भगत ने कहा कि वार्षिकोत्सव पूरे वर्ष के मूल्यांकन का […]

विज्ञापन
लोहरदगा : लोहरदगा के मिनी स्टेडियम में प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुखदेव भगत, विशिष्ट अतिथि डीइओ उर्मिला कुमारी, प्राचार्य अनिल कुमार व पूर्व प्राचार्य फुलचंद आइंद ने संयुक्त रूप से किया. विधायक श्री भगत ने कहा कि वार्षिकोत्सव पूरे वर्ष के मूल्यांकन का दिन होता है. हम सब कुछ कर सकते हैं.
इसके लिए दिन में सपने देखने की जरूरत है. रात के सपने तो आते और चले जाते हैं. श्री भगत ने छात्रों से कहा कि अपने कैरियर के लिए सपने देखने होंगे. हुनरमंद बनो, निश्चित ही कामयाबी आपके पीछे होगी. डीइओ उर्मिला कुमारी ने कहा कि विद्यालय परिवार सीमित संसाधनों में भी इतना अच्छा कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि ऐसे अवसरों पर छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं.
प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. वंदना गान, स्वागत गान के पश्चात अर्चना ग्रुप ने राजस्थानी नृत्य, धीरज प्रसाद रमन ने एकल गान, जानवी ने नृत्य, अंकित बाड़ा ने वायलिन वादन, शुभम ग्रुप ने नागपुरी नृत्य, तनवीर आलम ने एकल गान, मान परवीन एवं अंशु थापा ने नृत्य, पूजा एवं ग्रुप ने असमी नृत्य, प्रज्ञा ग्रुप ने नागपुरी नृत्य, रिंकी कुमारी ने एकल नृत्य, सागर कुमार सिंह एवं ग्रुप ने नृत्य प्रस्तुत किया. मौके पर छात्र-छात्राओं को खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
मौके पर राहुल कुमार, अभिलाषी बाखला, वीणा कुमारी, सुमित्रा टोप्पो, इस्माइल रहमानी, अशोक कुमार, निश्चल मिंज, अविनाश प्रसाद सिन्हा, दिवाकर प्रसाद सिंह, विनय कुमार, महेश प्रसाद, किशुन, अनिता टोप्पो, विमला टोप्पो, संतोषी बाड़ा, मीनाक्षी व इरफानुल्लाह सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola