नदिया को हरा बाघा ने जीती प्रतियोगिता
Updated at : 04 Oct 2016 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : गांधी जयंती के अवसर पर जन कल्याण समिति भक्सो के तत्वावधान में महात्मा गांधी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच बीएचटी बाघा एवं नदिया जियोमैक्स के बीच खेला गया. निर्धारित समय पर दोनों टीमों द्वारा गोल नहीं करने पर ट्राईब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें बाघा ने नदिया को […]
विज्ञापन
लोहरदगा : गांधी जयंती के अवसर पर जन कल्याण समिति भक्सो के तत्वावधान में महात्मा गांधी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच बीएचटी बाघा एवं नदिया जियोमैक्स के बीच खेला गया.
निर्धारित समय पर दोनों टीमों द्वारा गोल नहीं करने पर ट्राईब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें बाघा ने नदिया को 3-2 से पराजित किया.
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि विधायक सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव सिद्धार्थ थे. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन से खेलें, क्योंकि खेल में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं. अनुशासन खेल का अभिन्न अंग है. मौके पर मनोज भगत, छोटन उरांव, वीरेंद्र उरांव, महादेव पाहन, गजाधर यादव, कृष्णा उरांव, सुमित व लक्षु उरांव सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




