पूजा पंडालों में लगायें सीसीटीवी कैमरे

चंदवा : थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी कमलेश्वर पांडेय ने दुर्गा पूजा पंडाल व मुहर्रम कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक की. श्री पांडेय ने दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षों को पंडाल में शांति व्यवस्था बनाये रखने की बात कही है. कार्यकर्ताओं की सूची मांगी. श्री पांडेय ने बताया कि जरूरत के […]
चंदवा : थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी कमलेश्वर पांडेय ने दुर्गा पूजा पंडाल व मुहर्रम कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक की. श्री पांडेय ने दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षों को पंडाल में शांति व्यवस्था बनाये रखने की बात कही है. कार्यकर्ताओं की सूची मांगी.
श्री पांडेय ने बताया कि जरूरत के हिसाब से पूजा समिति को पहचान पत्र बनाकर दिया जायेगा. उनका फोटो, नाम व मोबाइल नंबर थाना में जमा करने की बात कही गयी है. पूजा के बाद यह पहचान पत्र थाना को वापस करना अनिवार्य होगा. पूजा पंडाल व आस-पास सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया. वहीं मुहर्रम कमेटी के अध्यक्षों को भी कार्यकर्ताओं के लिये फोटो, नाम व मोबाइल नंबर देने को कहा गया. बीडीओ देवदत्त पाठक व पुनि श्री पांडेय ने कहा कि पूजा व मुहर्रम के दौरान पुलिस हर स्थिति पर नजर रखेगी.
पूजा के दौरान नगर स्थित मां उग्रतारा मंदिर परिसर में भी पुलिस जवान तैनात होंगे. मौके पर उप प्रमुख फिरोज अहमद, एसआइ विनय कुमार, सत्येंद्र साहू, संजय दुबे, महेंद्र प्रसाद, मोफील खां समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




