महिलाओं के साथ नाइंसाफी कर रही सरकार

कुडू, लोहरदगाः आजसू महिला मोरचा प्रखंड अध्यक्ष बाड़ो देवी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस नीत सरकार महिलाओं के साथ नाइंसाफी कर रही है. कुडू प्रखंड के 65 गांवों में संजीवनी योजना के तहत महिलाओं को जागरूक करने, स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सीआरपी का चयन किया गया था. कांग्रेसी नेताओं के दबाव में राज्य […]
कुडू, लोहरदगाः आजसू महिला मोरचा प्रखंड अध्यक्ष बाड़ो देवी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस नीत सरकार महिलाओं के साथ नाइंसाफी कर रही है. कुडू प्रखंड के 65 गांवों में संजीवनी योजना के तहत महिलाओं को जागरूक करने, स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सीआरपी का चयन किया गया था.
कांग्रेसी नेताओं के दबाव में राज्य सरकार ने संजीवनी योजना को कुडू प्रखंड में बंद करने का जो निर्णय लिया है वह सरासर गलत है. राज्य सरकार महिलाओं को जागरूक नहीं करने देना चाहती है. सरकार के फैसले के खिलाफ महिलाएं सड़क पर उतरने को लेकर गोलबंद हो रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




