दो राशन दुकानों के लाइसेंस होंगे रद्द

Updated at : 29 Sep 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
दो राशन दुकानों के लाइसेंस होंगे रद्द

पालकोट : बीडीओ सह एमओ अमित बेसरा ने बुधवार को नाथपुर पंचायत के कोनकेल स्थित विलियस टोप्पो की जनवितरण प्रणाली की दुकान का निरीक्षण किया. जांच के दौरान राशन वितरण में 35 किलो की जगह 31 किलो चावल देने की बात सामने आयी. बीडीओ ने कार्रवाई करते हुए विलियस की राशन दुकान रद्द करने के […]

विज्ञापन

पालकोट : बीडीओ सह एमओ अमित बेसरा ने बुधवार को नाथपुर पंचायत के कोनकेल स्थित विलियस टोप्पो की जनवितरण प्रणाली की दुकान का निरीक्षण किया. जांच के दौरान राशन वितरण में 35 किलो की जगह 31 किलो चावल देने की बात सामने आयी. बीडीओ ने कार्रवाई करते हुए विलियस की राशन दुकान रद्द करने के लिए आगे की कार्रवाई करने की बात कहीं. दक्षिणी भाग के राम हरि की राशन दुकान का निरीक्षण किया. इसमें 35 किलो की जगह 30 किलो मिलने की बातें ग्रामीणों ने बतायी. राशन कार्ड में दो माह की राशन का आवंटन दिखाया गया, पर एक माह की राशन दी गयी. बीडीओ ने उच्चस्तरीय जांच कर इसका भी लाइसेंस रद्द करने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola