विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं

Published at :04 Feb 2014 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं

विधायक कमल किशोर भगत ने कहा लोहरदगा : सदर प्रखंड के भट्खिजरी गांव में आजसू पार्टी की बैठक हुई. बैठक में विधायक कमल किशोर भगत ने कहा कि अपने छोटे से कार्यकाल में उन्होंने लोहरदगा क्षेत्र के विकास के लिए काफी कुछ किया. चिर-परिचित मांगों को धरातल पर लाया गया है. प्राथमिकता के आधार पर […]

विज्ञापन

विधायक कमल किशोर भगत ने कहा

लोहरदगा : सदर प्रखंड के भट्खिजरी गांव में आजसू पार्टी की बैठक हुई. बैठक में विधायक कमल किशोर भगत ने कहा कि अपने छोटे से कार्यकाल में उन्होंने लोहरदगा क्षेत्र के विकास के लिए काफी कुछ किया. चिर-परिचित मांगों को धरातल पर लाया गया है. प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र का विकास किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी महिलाओं के विकास के लिए भी कई कार्य चला रखे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के प्रति पार्टी कृत संकल्पित है. सूरज अग्रवाल ने कहा कि आजादी के बाद छोटे से कार्यकाल में विधायक कमल किशोर भगत ने जितना विकास कार्य किया, आज तक किसी विधायक ने काम नहीं किया. नरेन्द्र दसौंधी ने कहा कि आजसू पार्टी जमीन की पार्टी है. जनता के सूख-दुख को समझती है और इसी के आधार पर विकास का खाका तैयार कर कार्य कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola