कैंप लगा कर हो रही है बिजली बिल की वसूली

Updated at : 24 Aug 2016 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
कैंप लगा कर हो रही है बिजली बिल की वसूली

लोहरदगा़ : बिजली विभाग की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों में शिविर लगा कर बिजली बिल की वसूली की जा रही है. इस संबंध में इइ जेम्स कुजूर ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता, जो बिजली बिल नहीं दे रहे हैं और अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की […]

विज्ञापन

लोहरदगा़ : बिजली विभाग की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों में शिविर लगा कर बिजली बिल की वसूली की जा रही है. इस संबंध में इइ जेम्स कुजूर ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता, जो बिजली बिल नहीं दे रहे हैं और अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रत्येक माह राजस्व वसूली कैंप का आयोजन किया जायेगा, जिसमें उपभोक्ता अपनी बकाया बिजली बिल की राशि जमा कर सकेंगे.

उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को किस्को, बरही आनंदपुर, 24 अगस्त को लापुर, 25 को एकागुड़ी, भड़गांव, 26 को जुरिया, भंडरा, 27 को हेसवे, भंडरा, 28 को पतरातू, जोरी, चरहू, 29 को उगरा, 30 को कैरो, निंगनी एवं 31 अगस्त को सेन्हा में कैंप लगाया जायेगा. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पिछले तीन महीनों में लगभग 45 लाख रुपये की वसूली कैंप के माध्यम से की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola