प्रधानाध्यापिका ने तीन छात्रा को पीटा, एक बेहोश
Updated at : 23 Aug 2016 12:58 AM (IST)
विज्ञापन

भंडरा : प्रोजेक्ट वंशीधर कन्या उच्च विद्यालय की कक्षा 10वीं की तीन छात्राओं की विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सहोदरा देवी ने डंडे से बेरहमी से पिटाई की. पिटाई से नीलम कुमारी नामक एक छात्रा बेहोश हो गयी. शिक्षक मुनेसर यादव ने छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. छात्राओं की पिटाई किये जाने से विद्यालय के […]
विज्ञापन
भंडरा : प्रोजेक्ट वंशीधर कन्या उच्च विद्यालय की कक्षा 10वीं की तीन छात्राओं की विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सहोदरा देवी ने डंडे से बेरहमी से पिटाई की. पिटाई से नीलम कुमारी नामक एक छात्रा बेहोश हो गयी. शिक्षक मुनेसर यादव ने छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
छात्राओं की पिटाई किये जाने से विद्यालय के शिक्षक व छात्राओं सहित अभिभावकों में नाराजगी है. शिक्षकों एवं छात्राओं ने इसकी शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों से की है. जानकारी के अनुसार, प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने अनीश कुमारी एवं प्रियंका कुमारी नामक छात्राओं को भी डंडे से पीटा. इस संबंध में छात्राओं का कहना है कि शिक्षक दिवस का छात्राएं आपस में चंदा कर रही थी.
चंदे की राशि को प्रभारी प्रधानाध्यापिका अपने पास रखना चाहती थी, परंतु छात्राओं का कहना है कि बीते शिक्षक दिवस पर चंदे की राशि को उन्होंने बचा कर रख लिया था और छात्राओं के अनुरूप शिक्षकों को उपहार नहीं दिया गया था. इसके कारण छात्राओं ने इस वर्ष चंदे की राशि प्रभारी प्रधानाध्यापिका को नहीं देने का निर्णय लिया. इसके कारण छात्राओं की पिटाई की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




