लोहरदगा जिले में बढ़ी सर्पदंश की घटनाएं
Updated at : 04 Aug 2016 12:50 AM (IST)
विज्ञापन

प्रतिदिन कोई न कोई हो रहा है शिकार लोहरदगा : जिले में सर्पदंश की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है. वैसे तो यहां जंगली एवं पहाड़ी इलाका होने के कारण सांपों की कई प्रजातियां हैं, लेकिन अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष सर्पदंश की घटनाएं बढ़ी हैं. जुलाई माह में सांप काटने के 29 रोगी […]
विज्ञापन
प्रतिदिन कोई न कोई हो रहा है शिकार
लोहरदगा : जिले में सर्पदंश की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है. वैसे तो यहां जंगली एवं पहाड़ी इलाका होने के कारण सांपों की कई प्रजातियां हैं, लेकिन अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष सर्पदंश की घटनाएं बढ़ी हैं.
जुलाई माह में सांप काटने के 29 रोगी सदर अस्पताल में आये. इसके अलावा प्रखंडों एवं निजी क्लिनिकों में सर्पदंश के कई लोगों ने इलाज कराया. लोहरदगा जिला में सांप काटने की जो घटनाएं घटी, उसमें करैत एवं नाग के शिकार सबसे ज्यादा लोग हुए. यदि पिछले आंकड़ों पर गौर किया जाये तो वर्ष 2014 में 73 लोगों को सांप ने डंसा था. 2015 में 57, 2016 में जुलाई माह तक 59 लोग सर्पदंश का शिकार हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




