शिक्षक से मांगी रंगदारी
Updated at : 31 Jul 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा़ : राजकीय उत्क्रमित मवि सेन्हा के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकुमार झा ने जिला शिक्षा अधीक्षक को आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसा मांगे जाने एवं गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी की सूचना दी है. अपने आवेदन में शिक्षक ने कहा है कि 29 जुलाई को विद्यालय से आने के क्रम में उन्हें एक व्यक्ति ने […]
विज्ञापन
लोहरदगा़ : राजकीय उत्क्रमित मवि सेन्हा के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकुमार झा ने जिला शिक्षा अधीक्षक को आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसा मांगे जाने एवं गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी की सूचना दी है.
अपने आवेदन में शिक्षक ने कहा है कि 29 जुलाई को विद्यालय से आने के क्रम में उन्हें एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन से धमकी दी कि पैसा दें या गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें. उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि अज्ञात व्यक्ति से बार-बार पूछने पर उसने अपना नाम नहीं बताया. कहा कि हमारा आदमी आपसे विद्यालय में संपर्क करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




