कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूंका
Updated at : 24 Jul 2016 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में हुई धांधली एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर झारखंड के सभी जिला में राज्यसभा चुनाव में हुई धांधली एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. इस प्रदर्शन को लेकर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पावरगंज […]
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव में हुई धांधली एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर झारखंड के सभी जिला में राज्यसभा चुनाव में हुई धांधली एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. इस प्रदर्शन को लेकर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पावरगंज चाैक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका गया. इससे पूर्व, कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन से जुलूस निकाला गया. जुलूस पावरगंज चौक पहुंचा. यहां सभा की गयी. माैके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष साबिर खान ने कहा कि राज्य सभा चुनाव में धांधली हुई है. कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार बरदाश्त नहीं करेगी.
कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक साहू ने कहा कि सभी को मालूम था कि राज्य सभा चुनाव में भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग करेगी. उसके पास बहुमत नहीं था. इसके बाद भी दूसरा उम्मीदवार खड़ा किया गया था. उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआइ जांच होनी चाहिए. मौके पर साजिद अहमद, नेसार अहमद, ठाकुर प्रसाद, सामुल अंसारी, विरमत भगत, साहिद अहमद, नइम जकरिया, संतोष महतो, सोनू कुरैशी, बेंजामीन लकड़ा, राजू कुरैशी, रफीक अंसारी, विजय जायसवाल, फुलदेव उरांव, सुखैर भगत, अनिल उरांव, प्रकाश उरांव, शाहजहां अंसारी, अनमोल भगत, कमल केशरी, दीपक महतो, लाल मोहन केशरी सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




