रक्षा सूत्र बांध जंगल बचाने का लिया संकल्प
Updated at : 24 Jul 2016 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

रक्षा सूत्र बांधते लोग. किस्को-लोहरदगा़ : पेशरार प्रखंड की सिरम पंचायत के मन्हा गांव के वृक्षों में रक्षा सूत्र बांध कर जंगल बचाने का संकल्प लिया गया. इस मौके पर लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा प्रति जागरूक किया गया. मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष शुकुल राम ने कहा कि सभी लोगों को अपने जीवन में […]
विज्ञापन
रक्षा सूत्र बांधते लोग.
किस्को-लोहरदगा़ : पेशरार प्रखंड की सिरम पंचायत के मन्हा गांव के वृक्षों में रक्षा सूत्र बांध कर जंगल बचाने का संकल्प लिया गया. इस मौके पर लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा प्रति जागरूक किया गया. मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष शुकुल राम ने कहा कि सभी लोगों को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाने चाहिए. पेड़-पौधों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है.
इससे न सिर्फ पर्यावरण शुद्ध रहता है, बल्कि हमें ऑक्सीजन देता है. उन्होंने कहा िक पौधे लगायें जरूर, लेिकन बड़ा होने तक उसकी देखभाल अवश्य करें. मौके पर राजकुमार सिंह, वनरक्षी रामचंद्र राम, सुधराम उरांव, वीरेंद्र कुमार, रामधनी सिंह, फेकन साहू, वृजकिशोर सिंह, चैतू सिंह, पिंटू भुईयां, करमचंद सिंह व हरिनाथ सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




