जनता से समन्वय बनायेंगे : एसपी

Published at :19 Jan 2014 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
जनता से समन्वय बनायेंगे : एसपी

लोहरदगा : जिले के 25वें एसपी के रूप में मृत्युंजय कुमार ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया. श्री कुमार 1984 बैच के अधिकारी हैं. वे इसके पूर्व गढ़वा, गोड्डा, रामगढ़ जिले में बतौर एसपी काम कर चुके हैं. उनकी पहली पोस्टिंग डीएसपी के रूप में भागलपुर के नवगछिया में हुई थी. वे मूल रूप से […]

विज्ञापन

लोहरदगा : जिले के 25वें एसपी के रूप में मृत्युंजय कुमार ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया. श्री कुमार 1984 बैच के अधिकारी हैं. वे इसके पूर्व गढ़वा, गोड्डा, रामगढ़ जिले में बतौर एसपी काम कर चुके हैं.

उनकी पहली पोस्टिंग डीएसपी के रूप में भागलपुर के नवगछिया में हुई थी. वे मूल रूप से बिहार राज्य के आरा के निवासी हैं. निवर्तमान एसपी सुनील भास्कर का तबादला जेएपीटीसी पदमा हो गया है. वे डीएसपी मुख्यालय कृष्ण कुमार को प्रभार देकर चले गये थे. नवपदस्थापित एसपी ने डीएसपी कृष्ण कुमार से प्रभार लिया. पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवपदस्थापित एसपी मृत्युंजय कुमार ने कहा कि जिले में विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

लोग अमन-चैन के साथ आपसी भाइचारगी के साथ रह सकें, इसके लिए पुलिस तत्पर रहेगी. उग्रवादी एवं अपराधी सलाखों के पीछे होंगे. एसपी ने कहा कि सरकार की सरेंडर पॉलिसी को लागू कराया जायेगा.

जिले में सोशल पुलिसिंग के तहत काम किया जायेगा. विभिन्न विभागों, संगठनों के साथ मिल कर गांवों में बैठक की जायेगी. लोगों की समस्याओं से अवगत होकर उनका निराकरण किया जायेगा. सोशल पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस एवं जनता के बीच आपसी समन्वय स्थापित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola