पर्यावरण को बचाना है, तो पौधे लगायें

Updated at : 06 Jun 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
पर्यावरण को बचाना है, तो पौधे लगायें

सामाजिक संगठनों ने भी मनाया पर्यावरण उत्सव लोहरदगा : विश्व पर्यावरण उत्सव के तीसरे दिन रविवार को समाहरणालय मैदान से पर्यावरण दौड़ का आयोजन किया गया. दाैड़ कचहरी मोड़, रेलवे साइडिंग, पावरगंज चौक, बरवाटोली होते हुए स्टेडियम जा कर समाप्त हुई. पर्यावरण दौड़ में राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, डीएफओ, नप अध्यक्ष पावन एक्का, सांसद […]

विज्ञापन
सामाजिक संगठनों ने भी मनाया पर्यावरण उत्सव
लोहरदगा : विश्व पर्यावरण उत्सव के तीसरे दिन रविवार को समाहरणालय मैदान से पर्यावरण दौड़ का आयोजन किया गया. दाैड़ कचहरी मोड़, रेलवे साइडिंग, पावरगंज चौक, बरवाटोली होते हुए स्टेडियम जा कर समाप्त हुई.
पर्यावरण दौड़ में राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, डीएफओ, नप अध्यक्ष पावन एक्का, सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, होप संस्था की मनोरमा एक्का, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोहरदगावासी एवं वन विभाग के कर्मी शामिल हुए. पर्यावरण दौड़ के माध्यम से लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. पर्यावरण दौड़ स्टेडियम में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी.
मौके पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि जीवन में मनुष्य को पेड़ अवश्य लगाना चाहिए. पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ आवश्यक है. पर्यावरण शुद्ध रहने से ही मानव जीवन एवं अन्य जीव सुरक्षित रह सकते हैं. पर्यावरण उत्सव के मौके पर लोगों ने पेड़ लगाने का संकल्प लिया. स्टेडियम में पाैधरोपण भी किया गया. राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू सहित अन्य लोगों ने पौधे लगाये. इधर, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हिंडालको इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित पाखर बॉक्साइट माइंस परिसर में पर्यावरणीय संगोष्ठी एवं पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी झा एवं विशिष्ट अतिथि सैप के राजेंद्र यादव उपस्थित थे.
मौके पर एसपी झा ने कहा कि पर्यावरण के प्रति सभी लोगों को सजग रहने की आवश्यकता है. सैप के राजेंद्र यादव ने कहा कि बच्चों की तरह पौधों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है. पर्यावरण दिवस के मौके पर अधिक से अधिक पौधे लगाने व उन्हें बचाने की भी शपथ ली गयी.
इस अवसर पर एस साहू, आशुतोष झा, अखिलेश सिंह, सुनील पांडेय, अभय भारती, मंगलेश्वर, अजित कुमार व संजीव रंजन मौजूद थे. इधर, होप संस्था द्वारा भी पर्यावरण उत्सव मनाया गया. मौके पर होप संस्था की मनोरमा एक्का ने पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola