पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर जताया शोक

Updated at : 08 Apr 2026 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन

लोहरदगा.पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद मोहसिना किदवई के निधन पर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मोहसिना किदवई जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. वे एक सशक्त, कर्मठ और समर्पित जननेता थीं, जिन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में समाज और देश की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. श्री साहू ने कहा कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. विद्यार्थियों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरण किया गया

भंडरा़ पीएमश्री उच्च विद्यालय बिटपी में वर्ग तीन से आठ तक के बच्चों के बीच बैग व पुस्तक वितरण जमगाई पंचायत की मुखिया धनेश्वरी उरांव ने किया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय तिर्की ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बच्चों की पढ़ाई के लिए हर संभव मदद कर रही है तथा प्रोत्साहन के लिए आवश्यक सामग्री दे रही है अब बच्चों को मन लगाकर पढ़ना चाहिए तथा अपना जीवन संवारने की दिशा में पहला करनी चाहिए. इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गौरी देवी, रामप्रवेश गुप्ता, शंकर उरांव, वरुण कुमार, पंकज सिंह, ललिता कुजूर, बीना साहू, सुनीता तिर्की, सीमा, राकेश कुमार अश्क समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola