शॉर्ट सर्किट से मोबाइल टावर में लगी आग, उपकरण जलकर राख
Author Shailesh ambashtha
Updated:
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से मोबाइल टावर में लगी आग, उपकरण जलकर राख
विज्ञापन
सेन्हा़ सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु पंचायत अंतर्गत ग्राम अरु में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट सक एक मोबाइल टावर में आग लग गयी. इस घटना में टावर के सभी महत्वपूर्ण उपकरण जलकर राख हो गये, जिससे पूरे क्षेत्र में एयरटेल की नेटवर्क सेवाएं ठप हो गयी हैं. आग लगने से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, दिनेश साहू की जमीन पर लगे एयरटेल कंपनी के टावर में सुबह करीब 10 बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं. बताया जाता है कि मंगलवार रात से खराब मौसम और तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी. बुधवार सुबह जैसे ही आपूर्ति बहाल हुई, टावर के अंदर पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हो गया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और टावर में लगे महंगे उपकरण व केबल जल गये. आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया. ग्रामीणों की इस पहल से आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ी क्षति टल गयी. हालांकि, टावर को भारी नुकसान पहुंचा है. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन नेटवर्क गायब होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










