जिला के पहलवानों ने एक गोल्ड सहित 6 मेडल प्राप्त किये

Updated at : 08 Apr 2026 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
जिला के पहलवानों ने एक गोल्ड सहित 6 मेडल प्राप्त किये

जिला के पहलवानों ने एक गोल्ड सहित 6 मेडल प्राप्त किये

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला कुश्ती संघ एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान व खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के सहयोग से 05-06 अप्रैल को महुदा धनबाद में आयोजित अंडर 17 झारखंड राज्य बालक फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में लोहरदगा जिला के पहलवान भाग लिये थे. इसमें पवन उरांव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया. रोहित कुमार, धनेश्वर महतो, पवन खेरवार तीनों खिलाड़ियों ने रजत पदक तथा प्रेम उरांव ने कांस्य पदक प्राप्त किया. बालिका वर्ग में अंशु लकड़ा ने कांस्य पदक प्राप्त किया. लोहरदगा जिला कुश्ती संघ के सचिव अजीत भगत ने कहा कि एक साथ छह मेडल प्राप्त हुए हैं. इन सभी खिलाड़ियों को राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष महादेव उरांव, विमल कांत सिंह, प्रवीण सिंह, ओम सिंह, सुखेर भगत, नेसार अहमद, जगदीप भगत, डॉ गणेश प्रसाद, विनोद सिंह खेरवार, अजात शत्रु सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola