अनियमितता बरदाश्त नहीं की जायेगी

लोहरदगा : नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का ने मुख्य पथ मिशन चौक से पावरगंज तक बनाये जा रहे पीसीसी पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने निरीक्षण के क्रम में कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पीसीसी पथ का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर नागरिकों को सुविधा होगी. निर्माण […]
लोहरदगा : नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का ने मुख्य पथ मिशन चौक से पावरगंज तक बनाये जा रहे पीसीसी पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया.
उन्होंने निरीक्षण के क्रम में कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पीसीसी पथ का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर नागरिकों को सुविधा होगी. निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद पीसीसी पथ पर कालीकरण किया जायेगा.
जिसकी तैयारी भी कर ली गयी है. मौके पर मौजूद संवेदक को नगर पर्षद अध्यक्ष ने सख्त हिदायत दी कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कोताही नहीं करें. विकास कार्यो में अनियमितता किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं की जायेगी.
जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने नहीं दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नगर पर्षद क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी. मौके पर रामू साहू, रोहन श्याम, राजीव रंजन, लुलू मेहता, राकेश सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




