डीपीओ ने बड़ा तालाब का निरीक्षण किया

लोहरदगा : डीपीओ महेश भगत ने बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में 30 करोड़ तथा 2014-15 के लिए 30 करोड़ रुपये आइएपी के तहत कार्य करने के लिए जिले को प्राप्त हुआ है. इसके तहत 65 प्रतिशत राशि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खर्च करना है तथा […]
लोहरदगा : डीपीओ महेश भगत ने बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में 30 करोड़ तथा 2014-15 के लिए 30 करोड़ रुपये आइएपी के तहत कार्य करने के लिए जिले को प्राप्त हुआ है.
इसके तहत 65 प्रतिशत राशि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खर्च करना है तथा 10 प्रतिशत राशि युवा कौशल विकास, 25 प्रतिशत राशि अन्य विकास योजनाओं में खर्च करना है. आइएपी का नाम बदल कर अब एसीए कर दिया गया है. इसी राशि के द्वारा बड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है.
साथ ही जिले के अन्य प्रखंडों में भी योजनाएं ली गयी है. इसके तहत पेशरार प्रखंड में 25 पुल-पुलियों का निर्माण तथा कृषि को बढ़ावा देने के लिए 23 चेकडैम का निर्माण, 11 लिफ्ट एरिगेशन का निर्माण जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने के लिए बेंच-डेस्क की व्यवस्था किया जायेगा.
साथ ही दक्षिण कोयल नदी के किनारे 17 माईक्रो लिफ्ट तथा बीएस कॉलेज के जमीन की अधिग्रहण को देखते हुए चहारदीवारी निर्माण का निर्णय लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




