शांति व खुशी की कामना की

Published at :02 Jan 2014 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
शांति व खुशी की कामना की

नव वर्ष पर मंदिरों में जुटे लोग, पिकनिक का भी आनंद उठाया लोहरदगा : जिले में लोगों ने गर्मजोशी से नववर्ष का स्वागत किया. नव वर्ष के पहले दिन मंदिरों में लोगों की भीड़ देखी गयी. नये वर्ष का शुभारंभ लोगों ने भगवान की पूजा-अर्चना कर की. मौके पर लोगों ने शांति, प्रेम, भाईचारगी एवं […]

विज्ञापन

नव वर्ष पर मंदिरों में जुटे लोग, पिकनिक का भी आनंद उठाया

लोहरदगा : जिले में लोगों ने गर्मजोशी से नववर्ष का स्वागत किया. नव वर्ष के पहले दिन मंदिरों में लोगों की भीड़ देखी गयी. नये वर्ष का शुभारंभ लोगों ने भगवान की पूजा-अर्चना कर की.

मौके पर लोगों ने शांति, प्रेम, भाईचारगी एवं खुशहाली की कामना की. नव वर्ष के मौके पर लोग परिवार एवं दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने भी गये. लोग नंदगांव, चितरी डांडू, कोयल नदी, बाकी नदी, हरिणकटा डैम, नंदनी डैम सहित अन्य स्थानों पर जा कर मौज-मस्ती की तथा नव वर्ष का स्वागत किया.

नव वर्ष को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया. डीजे की धुन पर युवा थिरकते नजर आये. शहर के अजय उद्यान में भी लोगों की भीड़ देखी गयी. यहां बच्चों ने जम कर मस्ती की. अजय उद्यान के बाहर चाट, गुपचुप, आइस्क्रीम की दुकानें सजी थी. गुब्बारों की भी जम कर बिक्री हुई. देर शाम तक लोग मौज-मस्ती करते रहे. पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा के भी बंदोबस्त किये गये थे. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.

मीट-मुर्गा की दुकानों में भीड़ : नव वर्ष के मौके पर सुबह से ही मीट-मुर्गा की दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही. लोगों को इस बार घंटों इंतजार करना पड़ा. वहीं शराब की बिक्री भी जम कर हुई. नशे में कई छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी हुई. शराब के कारण कई घरों में आपसी झगड़े भी हुए.

दफ्तरों में कम दिखे कर्मी : नव वर्ष पर लोगों ने एक-दूसरे को फोन पर मैसेज भेज कर शुभकामनाएं दी. लोगों का फोन घंटों इंगेज रहा. नव वर्ष के पहले दिन बैंक, बीमा कार्यालय, सरकारी कार्यालय खुले तो जरूर, लेकिन इसमें लोगों की उपस्थिति बिल्कुल ही कम देखी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola