पारा गिरा, कनकनी बढ़ी

लोहरदगा : ठंड में अत्यधिक बढ़ोतरी हो गयी है. दो दिनों से बादल, सूर्य की रोशनी कम मिलने व पछुआ हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट आयी है. ठंड बढ़ने से शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है. लोग अपने घरों में रहना पसंद करते हैं. सुबह 8 बजे तक ठंड के […]
लोहरदगा : ठंड में अत्यधिक बढ़ोतरी हो गयी है. दो दिनों से बादल, सूर्य की रोशनी कम मिलने व पछुआ हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट आयी है. ठंड बढ़ने से शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है.
लोग अपने घरों में रहना पसंद करते हैं. सुबह 8 बजे तक ठंड के कारण लोग घर से नहीं निकल पाते हैं. ठंड के कारण विद्यालय, कार्यालय में उपस्थिति कम हो गयी है. ठंड बढ़ने के बाद कई लोग बीमार हो रहे हैं. उल्टी, दस्त के साथ अन्य रोगों से लोग प्रभावित हो रहे हैं.
ठंड से ज्यादा परेशान गरीब तबके के लोग हो रहे हैं. नगर पर्षद के द्वारा प्रति वार्ड 22-22 कंबल का वितरण किया गया है. जिसे वार्ड पार्षदों के माध्यम से बंटवाया जा रहा है. ग्रामीण इलाके के लोग ठंड से परेशान हैं. हालांकि पंचायतों में 15-15 कंबल वितरण के लिए पंचायत समिति के सदस्यों को उपलब्ध कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




