शहर में आम हुआ रोड जाम

Published at :11 Dec 2013 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में आम हुआ रोड जाम

लोहरदगा : शहरी क्षेत्र में सड़क जाम की समस्या से लोग परेशान हैं. शहर के पावरगंज चौक में अक्सर बड़े वाहनों के परिचालन से सड़क जाम हो जाती है. इस जाम से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. एक तो आसपास के दुकानदारों के द्वारा सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर लिये जाने […]

विज्ञापन

लोहरदगा : शहरी क्षेत्र में सड़क जाम की समस्या से लोग परेशान हैं. शहर के पावरगंज चौक में अक्सर बड़े वाहनों के परिचालन से सड़क जाम हो जाती है. इस जाम से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

एक तो आसपास के दुकानदारों के द्वारा सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर लिये जाने से परेशानी बढ़ी है. वहीं बैंकों के एटीएम के ग्राहकों के द्वारा सड़क किनारे मोटरसाइकिल या अन्य वाहन खड़ा कर दिये जाने के कारण भी लोग परेशान होते हैं. शहरी क्षेत्र में बाइपास सड़क का निर्माण कार्य कानूनी अड़चनों के कारण अधूरी पड़ी है.

इस मामले में न तो यहां के अधिकारी और न ही जनप्रतिनिधि ही कोई रुचि दिखा रहे हैं. जनता परेशान हैं. शहरी क्षेत्र में बड़े वाहनों एवं बॉक्साइट ट्रकों के परिचालन से आयें दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola