अवैध शराब बेचनेवालों के खिलाफ अभियान चला

किस्को-लोहरदगा : रविवार को किस्को थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों के मरने के बाद प्रशासन ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है. मंगलवार को थाना क्षेत्र के सेमरडीह गांव में एसडीओ अखौरी शशांक सिन्हा के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया. जिसमें विनोद […]
किस्को-लोहरदगा : रविवार को किस्को थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों के मरने के बाद प्रशासन ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है. मंगलवार को थाना क्षेत्र के सेमरडीह गांव में एसडीओ अखौरी शशांक सिन्हा के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया.
जिसमें विनोद उरांव (पिता पौबवा उरांव) एवं उपेंद्र उरांव (पिता जुरिया उरांव) को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 10 लीटर शराब बरामद की गयी. इसके पश्चात किस्को बाजार टांड़ में शराब बेचने वाले 50 लोगों का शराब नष्ट किया गया. तथा आगे से शराब ना बेचने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया. मौके पर किस्को थाना के
एसआइ गोपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे.
पहले भी चला था अभियान : किस्को थाना क्षेत्र में अवैध शराब के व्यवसाय रोकने के लिए किस्को थाना पुलिस ने अभियान चला रखा है. 15 दिन पूर्व ही अवैध शराब बेचने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था.
साथ ही महिला मंडल संघ द्वारा भी क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नशा छोड़ने के लए प्रेरित किया जा रहा है. बावजूद इसके अवैध ढंग से चलने वाले शराब व्यवसाय को रोका नहीं जा पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




