लोगों ने किया रोड जाम

Published at :15 Nov 2013 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों ने किया रोड जाम

बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत लोहरदगा : बीती शाम बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से गुमला जिले के सुरसा गांव निवासी 40 वर्षीय जुल्फान अंसारी (पिता स्व मोहनदली) की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. जुल्फान अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से बढ़ई का काम […]

विज्ञापन

बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

लोहरदगा : बीती शाम बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से गुमला जिले के सुरसा गांव निवासी 40 वर्षीय जुल्फान अंसारी (पिता स्व मोहनदली) की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी.

जुल्फान अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से बढ़ई का काम कर लौट रहा था कि सेन्हा थाना क्षेत्र के अरू के पास एक अज्ञात बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आ गया.

इस दुर्घटना में जुल्फान गंभीर रूप से घायल हो गया. और उसके साथी को भी चोट आयी. दोनों को सदर अस्पताल में भरती किया गया. जहां जुल्फान की मौत हो गयी. सुबह में आक्रोशित लोगों ने शव के साथ पावरगंज चौक जाम कर दिया. बाद में अधिकारियों ने सामाजिक सुरक्षा के तहत मृतक के आश्रितों को 10 हजार रुपये की मदद दी. तब सड़क जाम हटाया गया.

लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रहा. मृतक के सात बच्चे हैं. वाहनों की लंबी कतार लगी: सड़क जाम हो जाने से पावरगंज चौक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ज्ञात हो कि आये दिन किसी न किसी कारणवश छोटी बात को भी लेकर लोग पावरगंज चौक को जाम कर देते हैं. जिसके कारण नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. किसी भी दुर्घटना के बाद शव के साथ सड़क जाम करना लोहरदगा में आम बात हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola