कुड़ू : पैसा निकाल लिया नहीं बनाया कपरूरी भवन

Published at :13 Nov 2013 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
कुड़ू : पैसा निकाल लिया नहीं बनाया कपरूरी भवन

– गोपी कुंवर – लोहरदगा : कुडू प्रखंड में विधायक कमल किशोर भगत के कोष से चार लाख रुपये की लागत से बननेवाले कर्पूरी भवन का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है. योजना वर्ष 2011 की है. काम विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार को करना था. उन्होंने 90 प्रतिशत राशि […]

विज्ञापन

गोपी कुंवर –

लोहरदगा : कुडू प्रखंड में विधायक कमल किशोर भगत के कोष से चार लाख रुपये की लागत से बननेवाले कर्पूरी भवन का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है. योजना वर्ष 2011 की है. काम विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार को करना था. उन्होंने 90 प्रतिशत राशि निकाल ली है.

उनका स्थानांतरण भी हो गया है. वह अपने पैतृक विभाग जल संसाधन विभाग में चले गये हैं.

एफआइआर दर्ज करायी जायेगी : डीसी

वर्ष 2013 तक जब कपरूरी भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो नाई समाज के लोगों ने इसकी पड़ताल की. पैसे की निकासी की सूचना मिलते ही नाई समाज के अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर सचिव परमेश्वर ठाकुर ने इसकी लिखित शिकायत डीसी सुधांशु भूषण बरवार से की. उन्होंने कहा कि ऐसी अनियमितता बरदाश्त नहीं की जायेगी. मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी जायेगी. सरकार को भी लिखा जायेगा.

काम पूरा करा दूंगा : पूर्व सहायक अभियंता

इस संबंध में जब कार्य के अभिकर्ता सह ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के पूर्व सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि क्या करें, हम तो योजना लेकर फंस गये.

कुड़ू में जमीन खरीदने के नाम पर प्रदीप ठाकुर 20 हजार रुपये हमसे ले लिया. उमेश ठाकुर 25 हजार रुपये ले लिया. जमीन नहीं मिली. मैं भवन निर्माण कार्य पूरा करवा दूंगा. मैंने 2.07 हजार रुपये ही निकाला है. जहां तक निर्माण कार्य की बात है, तो मेरे बहुत आदमी वहां हैं, वहीं लोग काम करा देगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola