हर व्यक्ति का पहचान है आधार

भंडरा-लोहरदगा : हर व्यक्ति की पहचान आधार है. प्रत्येक व्यक्ति का बैंक में खाता होना आवश्यक है. सरकारी योजनाओं का लाभ बगैर बैंक खाता के संभव नहीं है. मनरेगा मजदूरों का मजदूरी भुगतान उनके व्यक्तिगत बैंक खाता में होगी. बैंक खाताधारी मनरेगा मजदूरों को उनके काम का मजदूरी उनके खाता में 15 दिनों के अंदर […]
भंडरा-लोहरदगा : हर व्यक्ति की पहचान आधार है. प्रत्येक व्यक्ति का बैंक में खाता होना आवश्यक है. सरकारी योजनाओं का लाभ बगैर बैंक खाता के संभव नहीं है. मनरेगा मजदूरों का मजदूरी भुगतान उनके व्यक्तिगत बैंक खाता में होगी.
बैंक खाताधारी मनरेगा मजदूरों को उनके काम का मजदूरी उनके खाता में 15 दिनों के अंदर किया जा रहा है. जनता दरबार में अपनी समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं. उक्त बातें बीडीओ बंधन लौग ने उदरंगी में आयोजित जनता दरबार में कही. जनता दरबार में मनरेगा मजदूरों का निबंधन कर मजदूरों का जॉब कार्ड बनाया गया.
बैंक ऑफ इंडिया भंडरा शाखा के प्रबंधक विवेकानंद भगत के द्वारा बैंक से संबंधित मामलों के बारे में ग्रामीणों को बताया. बीइओ सुरेश चौधरी द्वारा शिक्षा विभाग, एमओ विरेंद्र कुमार सिन्हा ने जनवितरण प्रणाली से संबंधित बातें बतायी.
मौके पर जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के द्वारा अनाज एवं केरोसिन वितरण किया गया. मौके पर बीएचओ अर्चना मिंज, टीवीओ आशा लकड़ा, बीसीओ आशीष खलखो, सीआइ कमलकांत वर्मा, कर्मचारी रामा महतो, जेइ पंकज कुमार पिंगुआ, जनसेवक, पंचायत सेवक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




